पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी छुपकर बैठा था बाथरूम में…., हमशक्ल मुन्नाभाई दे रहा था परीक्षा, ऐसे आया पकड़ में..

कानपुर। पुलिस परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया है। पुलिस अभ्यर्थी शौचालय में छिपकर बैठा था, जबकि उसके स्थान पर सॉल्वर एग्जाम दे रहा था। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाथीपुर स्थित जन कल्याण सेवा समिति का है। पुलिस भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र में एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हो रही थी।

यहां परीक्षा देने आए अभ्यर्थी व साल्वर को विद्यालय स्टॉप ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस लड़के को परीक्षा देनी थी वो अपनी सीट पर नहीं बैठा था बल्कि उसका पर्चा सॉल्व करने वाला लड़का हू ब हू वैसी ही शक्ल ओ सूरत के साथ वहां बैठा था जबकि वो खुद परीक्षा केंद्र के बाथरूम में छुपा हुआ था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले हुई चेकिंग के दौरान जब उस सॉल्वर पर शक हुआ और जांच में उसकी धोखाधड़ी का खुलासा हो गया।

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र में छात्र अपनी ही जगह बैठा था, लेकिन एग्जाम शुरू होने से थोड़ा पहले ही टीचरों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने चेकिंग शुरू कर दी थी। वहां खुलासा हुआ कि जिसका एग्जाम है वो लड़का अपनी सीट पर नहीं है बल्कि उसकी जगह कोई और बैठा हुआ है। हालांकि उसका हुलिया ठीक वैसा ही था जैसा परिक्षार्थी का हुलिया उसके प्रवेश पत्र में दिखाई पड़ रहा था। तलाशी जब और आगे बढ़ी तो असली परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाथरूम में छुपा मिला। तलाशी में हुए इस खुलासे के बाद दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

असल में कानपुर के महाराजपुर इलाके के हाथीपुर में इयान डिजिटल जोन 2 का ऑनलाइन एग्जाम सेंटर था जिस पर दिल्ली पुलिस की भर्ती की परीक्षा चल रही थी। सेंटर के भीतर सभी अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। उसी समय शिवम नाम से परीक्षा दे रहे युवक के हाव भाव को देखकर सेंटर के इंचार्ज को कुछ शक हुआ। जब उससे पूछताछ हुई तो वो सकपका गया।

तब एग्जामनर ने उसके पास मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि उस प्रवेश परीक्षा को अच्छे से फोटोशॉप और एडिट करके तैयार किया गया था। शिवम की शक्ल से फोटो का मिलान भी नहीं हो पा रहा था। हालांकि फोटो में जिस तरह से अभ्यर्थी की दाढ़ी थी उसी तरह उसने भी दाढ़ी रखी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार से आया था सॉल्वर

इसके बाद एग्जाम सेंटर के इंचार्ज ने उस लड़के से कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वो अभ्यर्थी शिवम नहीं है बल्कि शिवम की जगह सॉल्वर बनकर परीक्षा दे रहा है। जबकि उसका असली नाम आनंद कुमार है जो बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और परीक्षा देने वाला शिवम शामली जिले से आया था।

टॉयलेट में छुपा मिला

इसके बाद सेंटर के इंचार्ज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनंद को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि सेंटर के भीतर ही अभ्यर्थी शिवम भी मौजूद है। इसके बाद सेंटर के अधिकारियों ने उसकी तलाश तेज कर दी तो वो टॉयलेट में छुपा बैठा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

close