छठ पूजा स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, बिहार आ रही ट्रेन की तीन बोगियां धू-धूकर जली, मचा हड़कंप

इटावा। बिहार आ रही ट्रेन की तीन बोगियों में भीषण आग लग गयी। घटना छठ पूजा स्पेशल ट्रेन में घटी, जो दिल्ली से दरभंगा आ रही थी। दिल्ली से दरभंगा ट्रेन (02570) की तीन बोगियां जलकर खाक हो गईं। इसमें एक स्वीपर कोच और दो जनरल बोगी शामिल है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने के बाद जली हुई तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया और बाकी के कोचों में सभी यात्रियों को एडजस्ट कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कानपुर पहुंचने के बाद ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

एक यात्री ने बताया “कई लोग बैठे हुए और कई कोच में आजा रहे थे. किसी ने चार्जिंग पाइंट में चार्जर लगाया. वहीं से शॉर्ट सर्किट टाइप का हुआ. हल्की सी चिंगारी उठी. फिर अफरा तफरी मची. बोर्ड में आग लग गई. सारे लोग भागने लगे. ट्रेन पूरी स्पीड में थी. चैन खींची गई, ट्रेन को रोका गया.” यात्री ने कहा “इस आग में मेरे खुद के दो बैग जल चुके हैं. कई लोगों को चोट लगी, जिन्हें पुलिस साथ ले गई. प्रशासन करीब आधे घंटे बाद यहां आया. मैं छपरा जा रहा था.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि बिहार में छठ पर्व के चलते रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 02570 क्लोन एक्सप्रेस चलाई गई है। बुधवार को जब ट्रेन इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरी तो स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच मे धुंआ देखा। तत्काल ही इसकी जानकारी वॉकी टॉकी के जरिए ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को दी. आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई। तब तक आग और भड़क चुकी थी. स्वीपर कोट SI और दो जनरल बोगियां आग की चपेट में थी. कोच में सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए कूदना शुरू कर दिया था।

ट्रेन हादसा गंभीर हो सकता था. क्योंकि, केवल तीन कोच में ही 500 से करीब यात्री सवार थे. लोगों से ठसा-ठस भरे तीन कोचों में तब आग लगने की बात फैली तो लोगों ने कूदना शुरू कर दिया गया था. ऐसे में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी ट्रेन से कूदे. गनीमत रही की कुछ लोगों को ही मामूली चोट आई. नहीं तो यह हादसा गंभीर हो सकता था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close