थाने में बजी शहनाई,पुलिसवाले बने बाराती ….प्रेमी जोड़े की शादी में घरवालों ने अटकाया था रोड़ा…घर छोड़कर भागे जोड़ों के लिए पुलिसवालों ने निभायी रश्में..

बेतिया। थाने में शहनाई बजी…दुल्हा ने दुल्हन की मांग भरी और तालियों के बीच पुलिसकर्मियों नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मामला बेतिया का है। जहां एक प्रेमी जोड़ की शादी में घरवाले रूकावट बन रहे थे, लिहाजा जोड़ो ने घर से भागने का फैसला लिया। दोनों भागकर सीधे थाना पहुचे और शादी कराने का अनुरोध किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों की जिंद देखते हुए थाना परिसर के ही शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र (Bairia police station Area In Bettiah) के खिरिया घाट चौधरिया टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी और उनके पड़ोसी लालबाबू पटेल की 19 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी के बीच करीब 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन जब घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए, तो दोनों घर से फरार हो गये।

इधर थाने में रीति रिवाज के साथ पुलिसकर्मियों ने दोनों की शादी करा दी। थाने में इस हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी सनी का उजाला के साथ स्कूल टाइम से ही अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इसी बीच लड़की घर से भाग गयी, तो परिजनों ने बैरिया थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच लड़का-लड़की दोनों थाना पहुंच गये और खुद को बालिग बताते हुए शादी की इच्छा जता दी। पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की जिद को देखते हुए पुलिस ने दोनों की शादी करा दी।

Related Articles

close