चौकीदार बर्खास्त: थाने में जब्त शराब को चुराकर पीने के आरोप में जिलाधिकारी का एक्शन, शराबी चौकीदार को किया बर्खास्त

बांका: बिहार के बांका थाना में पदस्थापित चौकीदार सुरेश यादव को शराब पीने के दोषी पाए जाने के बाद डीएम अंशुल कुमार ने बर्खास्त कर दिया है. बड़ी बात यह है कि चौकीदार ने थाने में जब्त शराब को चुराकर पी ली थी. शराब पीने के बाद चौकीदार ने बोतल को विजयनगर हडियासा मोड़ के पास हनुमान मंदिर के पीछे नाला में फेंक दिया था, जो थाने में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

बांका थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि चौकीदार द्वारा किया गया कार्य सरकारी सेवक नियम के विरुद्ध था. जिसमें वे दोषी पाए गए. दोषी पाए जाने के पूर्व इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया. जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उसके बाद आरोपी चौकीदार जानबूझकर मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 का उल्लंघन किया गया है. जिसके बाद डीएम ने गुरुवार को चौकीदार को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close