बिग बॉस विनर एल्विश यादव बुरे फंसे : सांपों की तस्करी और विदेशी लड़कियों वाली रेव पार्टी का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: बिग बॉस विजेता बनकर सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव मुश्किलों में घिर गए हैं. नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है. इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे. एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है.

यादव मुश्किलों में घिर गए हैं. नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है. इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे. एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है. जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है. पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

ऐसे सामने आया एल्विश का नाम

FIR की सामने आई कॉपी के अनुसार, एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है. ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है. इसकी पूरी कहानी एक शिकायत से शुरू होती है. बकौल गौरव गुप्ता नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा- एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं. इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close