Vistadome Coach वाली रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी ट्रेन अब मधुपुर तक, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

रेलवे न्यूज। सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को एक और रेलवे की सुविधा उपलब्ध करा दी।रांची से न्यू गिरिडीह तक चलने वाली रांची – न्यू गिरिडीह-रांची इटंर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार अब मधुपुर तक कर दिया गया है। जिसकी मांग गोड्डा सांसद कर रहे थे।इसको लेकर रेल मंत्रालय ने अधिसुचना जारी कर दिया है।हालांकि इसकी कब से मधुपुर से यह सेवा की शुरूआत होगी इसकी जानकारी नही दी गई।

ट्रेन संख्या 18617 रांची – न्यू गिरीडीह-मधुपूर इटंरसिटी एक्सप्रेस रांची से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.55 न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुचेगी पांच मिनट के ठहराव के दिन के एक बजे रवाना हो जाएगी । और मधुपुर दिन के 1.50 मिनट में पहुंच जाएगी। मधुपूर से दिन के तीन बजे रवाना होकर शाम के 3.50 मिनट मे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 3 55 मिनट में रवाना होगी । और रात के 11.15 मिनट में रांची पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा के सासंद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जताई और प्रधानमंत्री के साथ साथ रेल मंत्री को बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close