सहेली से शादी करने के लिए लड़की से बना लड़का, लेकिन दोस्त ने कर दिया शादी से इंकार….फिर हुआ ऐसा अंजाम कि… सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे

चेन्नई। समलैंगिक संबंध का बेहद ही भयानक अंत हो गया। जहां सेक्स चेंज कराकर लड़का बने युवक ने अपनी दोस्त को जिंदा जला दिया। दोस्त के बर्थडे पर ही हुई कत्ल की वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया। मामला चेन्नई के थालंबुर इलाके का है। वेट्रिमरन और नंदिनी नाम की सहेलियों में समलैंगिक संबंध था। आरोपी ने पिछले दिनों ही अपनी दोस्त से शादी के लिए सेक्स चेंज कर लिया था और लड़का बन गया था, लेकिन मृतका नंदिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर आरोपी ने नंदिनी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

पुलिस टीम ने इस हत्या मामले में वेट्रिमरन को गिरफ्तार किया है। वेट्रिमरन ने कुछ वक्त पहले अपना सेक्स चेंज करा लिया था। सेक्स चेंज कराने से पहले उसका नाम पंडी मुरुगेश्वरी था। मुरुगेश्वरी और आर नंदिनी दोनों मदुरै के एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं और एक-दूसरे की अच्छी दोस्त थीं. बाद में मुरुगेश्वरी ने नंदिनी से शादी के लिए अपना सेक्स चेंज करा लिया. इसपर नंदिनी ने वेट्रिमरन के साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में BSC करने के बाद नंदिनी आठ महीने पहले नौकरी करने के लिए चेन्नई आ गई. जहां वह अपने चाचा के साथ रहती थी. शनिवार को वेट्रिमरन ने नंदिनी को फोन किया और साथ में कुछ वक्त बिताने को कहा. दोनों ने साथ में घूमते हुए कपड़े खरीदे और तांबरम के पास स्थित एक अनाथालय भी गए।

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने नंदिनी को घर छोड़ने की बात कही. तभी रास्ते में जाते वक्त पोंमर में एक सुनसान जगह पर रुक कर नंदिनी से फोटो क्लिक कराने को कहा, इसी दौरान आरोपी ने नंदिनी के हाथ-पैर बांध दिए और एक ब्लेड से उनकी गर्दन, हाथ पर वार कर दिया. फिर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close