शिक्षक ने की आत्महत्या: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, तो नाराज शिक्षक ने फांसी पर लटककर दे दी जान, घर में मचा कोहराम

पूर्णिया। प्रेमिका ने शादी से इनकार किया, तो शिक्षक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मामला पूर्णिया का है, जहां शिक्षक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। खबर है कि कोचिंग संस्थान चलाने वाला प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका को शादी कबूल नहीं था। शादी से इनकार के बाद प्रेमी ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मामला पूर्णिया के मरंगा थाना सहायक ओपी क्षेत्र के बकरी कॉल का है, जहां कोचिंग शिक्षक नीतीश राम ने आत्महत्या की है।

नीतीश बकरी कॉल गांव में ही एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने जाया करता था। जहां 6 महीने पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रिश्तेदार के घर आई एक लड़की से हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गये। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर नोंकझोंक हो रही थी। कोचिंग संचालक नीतीश प्रेमिका से ब्याह रचाने की जिद पर अड़ा था। मगर प्रेमिका शादी से इनकार कर रही थी। जिसके बाद उसने फंदे से लटककर जान दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीतीश राम कोचिंग सेंटर चलाया करता था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करता था। मौत के बाद से परिजनों में चीख – पुकार मची है। सुसाइड से पहले नीतीश की कमरे से प्रेमिका नोकझोंक की तेज आवाज आ रही थी। मृतक के मोबाइल फोन से प्रेमिका से बातचीत की लंबी कॉल हिस्ट्री मिली है। नीतीश कोचिंग संचालक होने के साथ ही एक मेधावी छात्र था। प्यार में पड़ने के बाद वो काफी परेशान रहता था। लड़की के शादी से इनकार करने पर वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं मृतक के शव का घर वालों ने सामाजिक स्तर पर अंतिम संस्कार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close