8 की मौत : हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 8 लोग की जिंदा जलकर मौत

बड़ा हादसा : रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. बरेली-नैनीताल हाईवे पर रविवार रात को हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. इस सड़क हादसे में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है. बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने एक बच्चे सहित 8 लोगों के मरने की पुष्टि की है. इस सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सड़क हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा हाईवे पर रात करीब 11 बजे डंपर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। डंपर का ड्राइवर तो जान बचाकर भाग गया लेकिन कार में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। नैनीताल हाईवे पर रात 11 बजे बरेली से बहेड़ी की तरफ अर्टिगा जा रही थी। हाईवे पर भोजीपुरा के पास गाड़ी अचानक कंट्रोल से बाहर होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई। दूसरी तरफ सामने से तेज रफ्तार आ रही डंपर से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डंपर और कार में भयानक आग लग गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईवे पर टायर के निशान देखने से पता चल रहा है कि कर करीब 100 मीटर तक डंपर में फंसकर रोड पर घिसटती चली गई।बताया जा रहा है कि किसी को भी कार से निकलने का अवसर नहीं मिला। सेवन सीटर अर्टिगा कार में सवार सभी लोगों के जिंदा जल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी समारोह से लौटते समय डंफर व अर्टिगा कार में हुई टक्कर से कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते कार के अंदर सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। मौके का नजारा देख यहां पहुंचे अफसरों समेत प्रत्यक्ष दर्शियों की भी आंखें नम हो गईं।

Related Articles

close