आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी, कन्या वालों को अनजाना डर सताएगा, शनिदेव को प्रणाम करें

Rashifal 5 December 2023: गुरु मेष राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। केतु कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि और बुध धनु राशि के गोचर में चल रहे हैं। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं…
मेष राशि :
लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। कुछ कंस्ट्रक्टिव करने के बारे में प्लानिंग करें। अच्छा होगा। भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें और बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, मानसिक स्वास्थ्य खासकर । व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि :
कलह से बचें, खासकर गृह-कला से, अपनों के साथ कलह होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। सूर्य को जल देते रहें।
मिथुन राशि :
व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि :
धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति क्रोध के शिकार हो सकते हैं। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि :
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक समाज में आपका नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि :
मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला राशि :
मन प्रसन्न रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि :
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। राज-सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु राशि :
भाग्य साथ देगा। यात्रा से लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छ है। रुका हुआ कार्य आपका चलना लगेगा। तांबे की वस्तुएं अपने पास रखें।
मकर राशि :
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ राशि :
आनंददायक जीवन गुजरेगा। जो आर्थिक स्थिति है, वह सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। रंगीनियत बनी रहेगी। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।
मीन राशि :
अपनों का साथ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। डिस्टर्बेस फील करेंगे, लेकिन जीत जाएंगे आप। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें शुभ होगा









