Jharkhand Crime: चाची पर 15 साल के भतीजे की नीयत बिगड़ी, जबरदस्ती के दौरान चाची भागी, तो कर दिया हमला

गढ़वा के चिनियां थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर पर अपनी चाची के साथ जबरदस्ती की कोशिश और विरोध करने पर पत्थर से हमला करने का आरोप। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां चाची पर ही भतीजे की नियत बिगड़ गयी। गढ़वा के चिनियां थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय एक किशोर पर अपनी 32 वर्षीय चाची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और विरोध करने पर पत्थर से हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल महिला का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दातून तोड़ने गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पीड़ित महिला अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दातून तोड़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसकी गोतनी का 15 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा और सुनसान जगह का फायदा उठाकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस घटना को लेकर गांव में काफी तनाव स्थिति बन गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध करने पर किया हमला

महिला ने आरोपित किशोर का विरोध किया और उसके चंगुल से निकलकर भागने लगी। आरोप है कि इसके बाद किशोर ने महिला पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर महिला के सिर और दाहिनी आंख के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। लड़का हैवानियत पर उतारू था।

चीख-पुकार सुनकर पहुंची परिजन

घायल महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में मौजूद उसकी चचेरी सास मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। इसके बाद परिजनों की मदद से महिला को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में आक्रोश

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला को भी गंभीर चोटें आयी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना को लेकर परिवार के लोगों में भी तनाव बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close