ब्रेकिंग : बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में मची भगदड़, महिलाएं, बच्चे सहित कई लोग बेहोश और घायल

नोएडा। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आजकल ग्रेटर नोएडा में श्रीमदभगवद्गीता कथा चल रही है। यहां आज दिव्य दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पूरी व्यवस्था चरमरा गई। लोगों की भीड़ उम्मीद से भी ज्यादा पहुंच गई जिससे लोग काफी परेशान हो गए। इस दौरान भगदड़ का माहौल हो गया और कई लोग बेहोश भी हो गए। आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्था आज पूरी तरह फेल होती देखी गई। यहां तक कि बाउंसरो द्वारा कई भक्तों को उठा-उठाकर फेंका गया। दिव्य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे जाने की होड़ थी। इस दौरान कई लोग बैरी गेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

देखें वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ में कई लोग बेहोश होकर गिर गए हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इस भगदड़ के पीछ करंट लगने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से कुछ लोगों को करंट लगा है। इस समय हालत काबू से बाहर हैं। मौके पर भगदड़ मचने की वजह से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो

बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बागेश्वर धाम बालाजी के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो डिपो के बाद बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार सजा है। 16 जुलाई तक यहां पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन होना है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु हर रोज पहुंच रहे हैं। प्रवचन का आयोजन शाम 4 बजे से हो रहा है। दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार को सुबह से किया गया

https://twitter.com/PkSingh44284425/status/1679099891786878976?t=ewdVipaTWENBXSCYsuhNRg&s=19

Related Articles

close