ओडिशा: डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में निकलने लगा धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें Video

नई दिल्ली. डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में से धुआं निकलने की घटना से मंगलवार को सवार पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया. यह घटना ओडिशा के ब्रह्मपुर स्टेशन के नजदीक सामने आई. ट्रेन को रुकवाने के बाद सभी सवारी उसमें से बाहर निकल आई. ट्रेन में ही मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया. रेलवे अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण एक कोच के पहिये में बोरी फंस जाने से यह घटना घटी. आग बुझाने के बाद बोरी को वहां से हटा दिया गया।

यहां देखे विडियो…

रेलवे अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा, ‘किसी दुर्घटना के कारण ट्रेन से धुंआ नहीं निकल रहा था. ब्रेक काइंडिंग के कारण बोरा रेलवे कोच के टायर में फंस गया था. हमनें इस बारे को हटा दिया है. आग को भी काबू में कर लिया गया है. इस घटना के चलते ट्रेन 15 से 30 मिनट तक रुकी रही. ब्रह्मपुर स्टेशन पर ट्रेन की अच्छी तरह से जांच की गई.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close