डीएसपी समेत 34 पुलिस पदाधिकारी को ACP और MACP का मिलेगा लाभ, DGP ने दी मंजूरी, देखें लिस्ट

रांची : झारखंड पुलिस सेवा के 34 पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ मिलेगा, जिसमें रिटायर डीएसपी भी शामिल हैं। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

इसे लेकर डीआईजी कार्मिक के द्वारा सभी रेंज के डीआईजी को पत्र लिखकर कहा गया है कि जिन पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी और एमएसीपी लाभ की स्वीकृति के लिए योग्य घोषित किया गया है. उनके मामले में सभी प्रकार की आगे की कार्रवाई वित्तीय सलाहकार गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के बाद पुलिस मुख्यालय से अपेक्षित आदेश निर्गत होने के बाद की जा सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन पुलिस अधिकारियों को इस योजना का लाभ मिला है उसमें – डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मेजर, सार्जेंट मेजर और एएसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं.

इन्हे मिलेगी योजना का लाभ

रिटायर डीएसपी परमानंद राम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कृष्ण मुरारी, रामेश्वर प्रसाद, विजय नारायण चौधरी, विजय शर्मा, गणेश झा, रामचंद्र राय, विष्णु शंकर शुक्ला, राम अयोध्या सिंह, शिवनंदन प्रसाद, बदन बैठा, राजेंद्र प्रसाद साहू, रामाशीष सिंह, रतन कुमार गुप्ता, बहादुर सोरेन, सभापति सिंह, प्रेमचंद आर्या, शंकर प्रसाद मांझी, डैनियल तिर्की, रमाशंकर पांडे, बैजनाथ ओझा, कपिल देव सिंह, गिरधारी प्रसाद केशरी, योगेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र पासवान, अरुण कुमार शर्मा, शैलेश प्रसाद, सूर्य देव सिंह ,नरसिंह मुंडा, राजेश पासवान, हरेंद्र पासवान और सुधीर प्रसाद गुप्ता शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close