4 बच्चों की गंगा नदी में डूबकर मौत : पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, नहाने गए 6 बच्चे नदी में डूबे, 4 की मौत

कटिहार : जिले में पहली सोमवारी के मौके पर बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल गंगा नदी में स्नान के लिए कई लोग पहुंचे थे इस दौरान 6 बच्चे गंगा नदी में डूबने लगे. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 2 बच्चों को बचा लिया गया. जबकि 4 बच्चों की मौत हो गई. वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां 2 बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. जबकि मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोगों का कहना है कि पहली सोमवारी के मौके पर बच्चे जल भरने के लिए गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से वह डूब गए. वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक ही गांव के चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close