पेशाब कांड: 2020 का है भाजपा नेता का आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब करने का वीडियो, आज सीएम करेंगे पीड़ित से मुलाकात

सीधी। मध्यप्रदेश में भाजपा नेता के पेशाब कांड ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि जो वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ, दरअसल वो तीन साल पुराना वीडियो है। हालांकि उसे अभी क्यों वायरल किया गया, इसे लेकर सवाल कई तरह के हैं। इधर बीजेपी विधायक केदार शुक्ला भी गुरुवार को पीड़ित के घर पहुंचे। प्रवेश को केदार शुक्ला का ही विधायक प्रतिनिधि होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि केदार शुक्ला ने इससे इनकार किया है। उधर आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को बुलडोजर से प्रशासन ने तोड़ दिया। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है और उसे जेल भेज दिया गया है।

वीडियो मामले में आरोपी के चाचा ने दावा किया है कि वीडियो तीन साल पुराना है। कुछ लोग उसे इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते प्रवेश शुक्ला मानसिक रूप से परेशान था। परेशानी की हालत में 29 जून को वह सुसाइड करने की बात कहकर घर से निकला था। घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद तीन जुलाई को उसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने भी बताया है कि वीडियो 2020 का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे गुरुवार को पीड़ित युवक और परिजनों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। शिवराज ने लिखा कि जबसे मैंने सीधी की घटना का वीडियो देखा, अंतर्मन अत्यधिक व्याकुल और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। मैं तब से ही दशमत जी से मिलकर उनका दुःख बांटना चाहता था और यह विश्वास भी दिलाना चाहता था कि उनको न्याय मिलेगा। कल उनसे और उनके परिवार से भोपाल में अपने निवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ परिवार को ढाढस बंधाऊंगा।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तीन जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का शख्स आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखा था। वीडियो सामने आते ही सीधी से लेकर दिल्ली और भोपाल तक हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close