14 की मौत: शादी के घर पर मचा कोहराम, आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग…14 की मौत, 6 शव निकाले गए, सिलेंडर फटने से आग लगी

धनबाद: आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगी है। इस हादसे में 14 लोगों के मौत की सूचना है। अब तक 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। आशीर्वाद ट्विन टावर के पीछे वाले ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर आग लगी है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। हादसे में 14 लोगों की मौत की बात कही जा रही है, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में थी शादी, लग गई आग

उसी फ्लोर के सातवें तल्ले के फ्लैट में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी ने बताया कि जिस घर में आग लगी है, उनके घर पर शादी थी। 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी, लेकिन आग की वजह से खुशियों भरा घर मातम में डूब गया।

नहीं पाया जा सका काबू

अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग एक के बाद दूसरे फ्लैट में फैल रही है। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट को खाली करा लिए जाने की सूचना है। फ्लैट के तीसरे तल्ले के ऊपर के लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर भी अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आशीर्वाद टॉवर में 10 फ्लोर हैं। आग पांच फ्लोर तक फैल चुकी है। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग एक के बाद दूसरे फ्लैट में फैल रही है। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने में लगी हैं। काफी संख्या में पुलिस फोर्स और बचाव कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट खाली करा लिए गए हैं। कई लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

शव सीढ़ियों पर पड़े हैं, कई अस्पताल भेजे गए

आग से बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि कई शव सीढ़ियों पर पड़े हैं। बचावकर्मी लोगों के साथ शवों को भी बाहर निकाल रहे हैं। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं। लोगों का दम घुट रहा है। अब तक 24 से अधिक लोगों को बाहर निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बैंक मोड़ थाना प्रभारी भी हुए बेहोश

भीषण अगलगी के कारण टावर में धुआं ही धुआं हो गया. इस दौरान रेस्क्यू करने गये बैंक मोड़ थाना प्रभारी भी बेहोश हो गये. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों ने तत्काल उन्हें टावर से बाहर निकाला. बता दें कि इस टावर के बगल में एक अस्पताल भी है. इस कारण लोग और डरे हुए हैं कि आग की लपटें इधन न आ जाए।

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Related Articles

close