प्रेमी के घर प्रेमिका का चौथे दिन भी धरना जारी…इधर ससुर ने दी अजीबोगरीब सलाह…पढ़िए क्या है आरोप

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखण्ड के बनसानी पंचायत के भंवरिया टोला में अपने पति आनंद यादव के घर चार दिनों से जमी बोकारो की नेहा का धरना अभी तक जारी है ।हालांकि लगातार खबर छपने व स्थानीय प्रसाशन के दबाव में आनंद यादव के पिता कामेश्वर यादव के द्वारा नेहा को घर से बाहर के बजाय अंदर प्रवेश करा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा ने भी अपना आमरण अनशन तोड़कर घर मे ही खाना पीना शुरू कर दिया है।परन्तु जिसके इंतजार में वह बैठी है, वह अभी तक फरार है। आनंद यादव का कुछ अता पता नहीं है। नेहा ने बताया कि आज चार दिन बीतने के वावजूद हमें अपने पति से दूर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ससुर ने दिया घर से बाहर जाने की सलाह

ससुर कामेश्वर यादव के द्वारा अभी तक उसे अपनाने से इनकार किया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी घर मे रहो परन्तु लड़के के आने के बाद तुम दोनों को यहाँ से कही और जाकर रहना पड़ेगा । इस बात से अभी भी नेहा चिंतित है। इधर युवक द्वारा किए गए इस धोखा धडी से ग्रामीण भी आश्चर्य चकित हैं।

क्या है मामला

प्यार में धोखा खाने के बाद लड़की श्रीबंशीधर नगर स्थित महिला थाना पहुची तो वहाँ से पुलिस ने लड़की को भवनाथपुर थाना भेज दिया गया। भवनाथपुर थाना में लड़के को खोजने का आवेदन दिया, जिसमे थाना प्रभारी सतीश महतो के द्वारा एक सप्ताह के अंदर जांचों उपरांत कार्रवाई की बात कही थी, परन्तु अब तक कोई कारवाई नही हुई । इसी बीच सूचना मिली है कि लड़के के पिता ने जानबूझकर लड़के को कहीं छुपाया गया है। जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी के घर पर धरना दे दिया। लड़की का कहना है कि जब तक लड़का नही आएगा मै यहीं रहूँगी। जबकि लड़के के पिता कामेश्वर यादव ने कहा कि मुझे अपने लड़के से लेना देना कुछ नही है वो इस शादी व सम्बंध के पक्ष में नही है।।खबर लिखे जाने तक लड़की प्रेमी के घर जमी है। ग्रामीणों में कौतूहल का बिषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौजन्य हमार भवनाथपुर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close