IPS का जोरदार डांस : चौपाटी पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, कि लड़कियां भी लगाने लगी ठुमके

रायपुर: छत्तीसगढ़ के एक सीनियर IPS का जबरदस्त डांस सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में IPS जबरदस्त डांस पोज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। IPS का नाम संजय शर्मा है, जो पुलिस मुख्यालय में AIG के पद पर पदस्थ हैं। वीडियो में एआईजी के साथ कुछ यूथ भी है, जो पुलिस अफसर के साथ डांस स्टेप फॉलो कर रहे हैं। म्यूजिक के साथ जिस रिदम में वो डांस कर रहे हैं, वो काफी मजेदार हैं। संजय शर्मा अपने मूव्स लोगों को फिटनेस के प्रति इंस्पायर कर रहे हैं।

वीडियो रायपुर के तेलीबांधा तालाब का है। तालाब के किनारे AIG डांस करते हुए अपने डांस स्टेप्स औरों को भी सिखाते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि शहर में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा फिटनेस प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। जिसमें साइक्लिंग, पैदल वाक और एक्सरसाइज करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। इसी के तहत रायपुर में भी तेलीबांधा तालाब के किनारे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोग तो शामिल हुए ही साथ ही सरकारी विभाग के भी अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया।
दरअसल अफसर का ये डांस असल में एक म्यूजिक फिटनेस सेशन था। इसे खुद AIG ही लीड कर रहे थे। जुम्बा डांस की इस विधा में ऐसे डांस स्टेप किए जाते हैं जिससे पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाए। छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसर का डांस देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close