Breaking : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का निधन , लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रांची : झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। झारखण्ड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती नहीं रहे। रांची के रिम्स में शनिवार को उनका निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से रिम्स में इलाजरत थे। बता दें कि लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती गढ़वा के भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे।

लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के पिता है। मधु कोड़ा सरकार में देहाती स्वास्थ्य मंत्री थे। पिछले की दिनों से श्री देहाती अस्वस्थ चल रहे थे। अपने निष्पक्ष बयान के कारण श्री देहती खासे चर्चा में रहते थे और कई बार जनहित के मुद्दे की उठाते हुए अपने सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती (90 वर्ष) नहीं रहे। रांची के रिम्स में शनिवार को उनका निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कई दिनों से इलाजरत थे। आपको बता दें कि लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती गढ़वा के भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे. झारखंड बनने के बाद लाल हेमंत प्रताप देहाती मधु कोड़ा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे।

90 वर्ष के हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन की सूचना मिलते ही भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक भानू प्रताप को फोन कर दुख व्यक्त किया तथा सांत्वना दी। संभवत: उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार अस्वस्थ चल रहे थे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर गहरा शोक जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close