ब्यूटी पार्लर संचालिका पर जानलेवा हमला, मेकअप के बहाने तीन नकाबपोश महिला पार्लर में घुसी और फिर ताबड़तोड़…

क्राइम न्यूज : राजधानी पटना के शेखपुरा में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर जानलेवा हमला हो गया। बुर्का पहने तीन महिलाओं ने सोमवार को शहर के बंगाली चौक के पास स्थित संजू ब्यूटीपार्लर में दोपहर एक बजे घुसकर संचालिका सीता देवी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकाबपोश हमलवारों ने सीता के हाथ बांधकर उसके समूचे शरीर पर कैंची से कई हमले करने के साथ बिजली के तार से उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सीता का पति रंजीत कुमार भी शेखपुरा में प्राइवेट जॉब करता है। ये लोग शेखपुरा के ही गोला रोड के निवासी हैं। शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकाबपोश हमलवारों ने सीता के हाथ बांधकर उसके समूचे शरीर पर कैंची से कई हमले करने के साथ बिजली के तार से उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हमलावरों के जाने के बाद खून से लथपथ संचालिका दुकान से किसी तरह बाहर निकली तो आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को काफी पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है। यही वजह रहा कि आसपास के दुकानदारों को भी भनक नहीं लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हद तो यह कि विरोध करने पर हमलावर महिलाओं ने संचालिका के हाथ रस्सी से बांधे दिए। जान बचाने के लिए उसने काफी संघर्ष किया। इसकी गवाही दुकान में जगह-जगह बिखरे खून दे रहे थे। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संचालिका के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा। एक मंगलसूत्र भी टूटकर गिरा हुआ मिला है।

Related Articles

close