तुला राशि के लोगों का जरूरी काम हो सकता है पूरा, मेष राशि के लोग निराशा से बचें, देखें आज का सभी राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2024 in Hindi – Dainik Rashifal: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं. उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी बहुत अच्छी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा। चलिये अब देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज के दिन राज सम्मान मिलेगा। नए प्लान पर काम करेंगे। कार्य में खर्च की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रॉब्लम हो सकती है। लव लाइफ में कोई भी निर्णय सावधानी पूर्वक लें। आज का दिन शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: नीला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि
आज के दिन कहीं से अचानक धन प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार वालों के सहयोग से दिन प्रसन्नता पूर्वक गुजरेगा। वैवाहिक प्रस्ताव आपको मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में बुद्धि से काम लें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि
आज के दिन व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। भविष्य के कार्यों में बुद्धि का प्रयोग करें। पठन-पाठन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।
शुभ नंबर: 10, शुभ रंग: पीला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि
आज के दिन पूजा पाठ के कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के काम आपके पक्ष में रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा समय दें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: पिंक

सिंह राशि
आज के दिन व्यावसायिक यात्रा से लाभ की स्थिति बनेगी। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। आहार का सेवन सावधानी पूर्वक करें। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग के मामले में दिनभर उलझे रहेंगे। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: हरा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि
आज के दिन रोजगार के दिशा में किया प्रयास सफल होगा। लाभ प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में कार्य अधिक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: हरा

तुला राशि
आज के दिन घर के साज सज्जा पर अधिक खर्च होगा। कार्यों में परिवर्तन के योग बनेंगे। दिनभर आलस्य बनी रहेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा लोग जरूर करेंगे। व्यापार से लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता की सेवा करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: समुद्री

वृश्चिक राशि
आज के दिन यात्रा से सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रयास सफल होंगे। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। लाभ की स्थिति बनेगी। जीवन साथी से हेल्प मिलेगी। लव लाइफ में नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: कत्थई

धनु राशि
आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। आपके अधूरे कार्यों में गति आएगी। गीत संगीत में रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है। सावधान रहें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी की अराधना करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: जामुनी

मकर राशि
आज के दिन पार्टी और पिकनिक में जाने का प्लान बनेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई भी कार्य विवेक से करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में बुद्धि से काम लें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: काला

कुम्भ राशि
आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। किसी की बुराई ना करें। खान-पान में सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: ब्लू

मीन राशि
आज के दिन भूमि वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आपकी बेरोजगारी दूर होगी। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वस्थ खराब रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: लाल

Related Articles

close