टूथपेस्ट पर ये मार्क्स क्यों होते हैं ? लाल, हरे, नीले और काले निशान का क्या है मतलब, ना करें इसे इग्नोर

Tooth Paste Colour: हम सबकी सुबह की शुरुआत ब्रश से होती है। ब्रश के साथ टूथपेस्ट हर दिन हमलोग यूज करते हैं। वैसे तो अक्सर हम जानकारी पढ़ कर ही टूथपेस्ट खरीदते हैं लेकिन आपको बता दें कि टूथपेस्ट पर कुछ ऐसे निशान भी बने होते हैं जिनका मतलब आपको शायद ना पता है। अगर बात करें टूथपेस्ट के ट्यूब के पीछे अलग-अलग रंगों के निशान की तो उनका मतलब हम आपको इस लेख में बताएंगे इसलिए यह लेख जरूर पढ़ें।

तो ये है रंगों के पीछे का लॉजिक
आपने देखा होगा कि टूथपेस्ट पर कभी काला, हरा, लाल और नीला निशान बना होता है। आपमें से की लोगों ने इसे देखा भी होगा लेकिन वे नहीं जानते होंगे कि इन चौकोर डब्बों का मतलब क्या है? चलिए हम आपको आज बताते हैं कि इन चौकोर डब्बों का मतलब क्या होता है? ये जो चौकोर निशान होते हैं वे आपको बेहतर टूथपेस्ट खरीदने में आपकी मदद करते हैं। ताकी आपके दांत हमेशा स्वस्थ रह सकें। अगर आपने टूथपेस्ट खरीदने से पहले रंग चेक नहीं किया तो आपके दांत मजबूत होने की जगह खराब भी हो सकते हैं। अगर आपने टूथपेस्ट खरीदा और इसपर काला रंग का डब्बा मौजूद है तो इसका मतलब ये है कि इस पेस्ट को बनाने में काफी ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे अच्छा पेस्ट इस रंग वाले को माना गया है

अगर आपके टूथपेस्ट पर लाल रंग के निशान बने हैं तो समझ लें कि ये पेस्ट मिक्स है। यानी कि इसे बनाने में नेचुरल चीजों के साथ-साथ कई तरह के केमिकल भी इस्तेमाल किए गए हैं। अगर टूथपेस्ट पर नीले रंग का निशान है तो इसका मतलब है कि ये पेस्ट प्राकृतिक चीजों के साथ मेडिसिन युक्त है। अगर आपको पेस्ट के नीचे ट्यूब पर हरा निशान दिख रहा है तो समझिए कि यह सबसे सेफ पेस्ट है। इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है टूथपेस्ट की क्वालिटी का पता इन कलर से पता चल सकता है पर ऐसा असल में नहीं होता है। आपको बता दें कि इन रिपोर्ट के अनुसार काले रंग को लेकर कहा गया है कि इस रंग के मार्क वाले टूथपेस्ट पूरी तरह से केमिकल से बने होते हैं।

वहीं हरे रंग का मार्क बना होता है वह पूरी तरह से नेचुरल टूथपेस्ट होता है। अगर बात करें नीले रंग के मार्क की तो ऐसे टूथपेस्ट नेचुरल और मेडिसिन से बने हुए होते हैं। वहीं लाल रंग के मार्क का मतलब यह बताया गया है कि जिस टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप अपने दांतों को साफ करने के लिए करते हैं वह नेचुरल है लेकिन कुछ केमिकल के साथ मिलकर बनाया गया होता है।
अगर बात करें काले रंग के मार्क की तो जिन टूथपेस्ट के ट्यूब के पीछे यह निशान बना होता है उनमें केमिकल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसकी वजह से ऐसे टूथपेस्ट आपके दांत और मसूड़ों को हानि पहुंचा सकते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह असल में सच्चाई नहीं है। इन रंगों की मदद अलग में कंपनियों को पैकेजिंग के समय ही मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close