झारखंड से रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना, बाबूलाल ने दिखाई हरी झंडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज रांची रेलवे स्टेशन पर आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, यह स्पेशल ट्रेन राम भक्तों को लेकर अयोध्या जाएगा. उससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने सभी राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा की दो अवसर पर अयोध्या जा चूका हूं, पहली बार जब रामलला कैद में और दूसरी बार बार कैद से टेंट में बिराज गए। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा की करोड़ों सनातनियों का आस्था का केन्द्र और रोम रोम में बसें राम के लिए मंदिर का ना होना की कितना दुख का विषय था और आज जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का होना स्वाभाविक है की आज पूरा देश राममय हों गया है और अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई विधायक एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close