विधानसभा LIVE: नीतीश कुमार के बहुमत साबित करने से पहले नया खेला

पटना। बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है। बहुमत से पहले सदन की कार्रवाई चल रही है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विधानसभा के सेंट्रल हाल में अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने करीब 45 मिनट के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं अभिभाषण के दौरान तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगे। विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

लाइव वीडियो….

इधर, आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हैं। वहीं, जेडीयू के 2 विधायक बीमा भारती और दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी के 3 विधायक मिश्री लाल यादव, रश्मि वर्मा और भगीरथी देवी भी नहीं आईं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close