मेष और सिंह राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की, तुला राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज यानि 9 फरवरी 2024, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल के दिन वृषभ राशि वालों को कुछ व्यवधान आ सकता है। सिंह राशि वाले अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं..Today Horoscope

मेष राशिफल
घर का माहौल धार्मिक रहेगा तथा कोई पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं। शाम के समय घरवालों के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ उनके अधिकारी आज कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी और आप तनाव में रहेंगे। स्वभाव थोड़ा गुस्सैल रह सकता है। इसलिये किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें। यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके कुछ विशेष कर दिखाने की इच्छा आज प्रबल रहेगी। आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने का सोचा है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल
मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है। उन्हें कहीं से अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। इसलिये अपने चारों ओर ध्यान बनाये रखें। आपको नौकरी में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में आपको किसी नए निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आज कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले इस पर अच्छे से विचार-विमर्श कर लें अन्यथा पैसा डूब सकता है जिसका पछतावा आपको बाद में होगा। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आज आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने घर का नवीनीकरण कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में लग सकता है। आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशिफल
स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिये बाहर का खाना खाने से बचें और घर का बना पोष्टिक आहार ही ग्रहण करें। बिजनेस में आ रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके साथ कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आपको धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
यदि किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आज आपके रिश्ते में कुछ खटास उत्पन्न होगी। इसके लिए आपका धैर्य से काम लेना अति-आवश्यक है अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आज आप मकान-दुकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला राशिफल
घर में मेहमान आ सकते हैं और ज्यादातर समय उनकी आवाभगत में ही बीतेगा। खर्चे थोड़े बढ़ जाएंगे। छात्रों को और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज के दिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
प्राइवेट जॉब कर रहे हैं तो आज आपको अपने ऑफिस में किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती है और ऑफिस में आपको लेकर नकारात्मकता का माहौल बनेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आज दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी नए घर, मकान, दुकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशिफल
विवाह को कुछ समय हो गया है तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ है। इसलिये अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल
यदि आप कॉलेज में हैं तो आज आपके दोस्त किसी बात को लेकर आपको दोषी ठहरा सकते हैं। इसलिये सावधान रहें और किसी भी बात को बोलने से पहले सोच लें। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

कुंभ राशिफल
व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। बाज़ार में आपके नए शत्रु भी बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दी, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। संतान की किसी बात को लेकर आप उनसे क्रोधित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, नहीं तो बाद में आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन राशिफल
आज के दिन आपके ऊपर मंगल भारी है। इसके लिए सुबह के समय सफेद रंग की गाय को दो रोटी जरूर खिलाएं। इससे संकट टल जायेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको व्यापार में आपका रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो उन्हें परेशान करेगा।

Related Articles

close