पार्लर गयी दुल्हन आशिक संग हुई फरार, दुल्हा वरमाला लिये स्टेज पर करता रह गया इंतजार, फिर बैरंग लौटी बारात

कानपुर। दुल्हा वरमाला लिये इंतजार करता रह गया, इधर दुल्हन प्रेमी संग रफ्फूचक्कर हो गयी। मामला कानपुर का है, जहां शादी के ऐन पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वो ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने प्रेमी संग फरार हो गई। इधर, दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर बैठा उसका इंतजार करता रहा। जैसे ही उसे दुल्हन के फैसले के बारे में पता चला उसके होश उड़ गए, आखिर में बारात बिना दुल्हन विदा कराए लौट गई।

मामला दुल्हन के प्रेम प्रसंग था जिस वजह से उसने शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे पक्ष के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल, पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड़ स्तिथ एक गांव का है, जहां कानपुर देहात से रात में बारात आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारात का स्वागत सत्कार हुआ, नाश्ता पानी करवाया गया। अगवानी भी हो चुकी थी, अन्य रस्मों को अदा कर दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। सभी बाराती नाच गा रहे थे. लेकिन घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन अभी तक नहीं लौटी थी। बताया जा रहा है दुल्हन का एक लड़के से काफी दिनों से प्रेम प्रेम प्रसंग चल रहा था. दुल्हन उसी से शादी करना चाहती थी. इसलिए वह शादी वाले दिन प्रेमी संग भाग गई।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती है। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बारातियों में सन्नाटा पसर गया। काफी बातचीत के बाद बात नहीं बनी तो दूल्हे वाले बारात लेकर बैरंग वापस लौट गए। उधर, दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी है. जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन का शादी करने का मन नहीं था लेकिन घरवालों की मान-मनौवल करने पर वो राजी हो गई थी. मगर बारात आने के बाद उसका मन बदल गया। वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई और वहीं से गायब हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close