…बारात में डांस को लेकर जमकर मारपीट, गुस्से में दुल्हा बिना शादी किये लौटा, तो दुल्हन ने पुलिस बुला ली, जानिये फिर क्या हुआ….

फतेहपुर। बारात में डांस को लेकर इतनी मारपीट हुई, कि पुलिस की घेराबंदी के बीच दुल्हा-दुल्हन की शादी करानी पड़ी। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है, जहां बारात अगवानी के दौरान डांस करते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनो पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे नाराज दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर रात में ही घर वापस चले गए। लड़की पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसी समय दूल्हे को वापस लेकर आई और अपने सामने जयमाला आदि सम्पन्न करवाकर शादी करवाई।

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव का है। जहां मंगलवार रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित अक्सा मैरिज लॉन में बारात आई थी। बारात की अगवानी के दौरान डांस करते समय दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बात से नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारातियों के साथ गांव वापस लौट गया। जिसके बाद दुल्हन के पिता ने इस बात की सूचना जौनिहा चौकी इंचार्ज को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे पक्ष को समझाया और वापस मंडप में बुलवाकर शादी करवाई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए, शादी सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लौट गई. सुबह दुल्हन की विदाई भी हो गई। जानकारी के मातबिक रात फरीदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी सम्पन्न कराई, सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close