DSP गिरफ्तार : नाबालिग लड़की से रेप मामले में डीएसपी हुआ गिरफ्तार

बड़ी खबर : 15 साल की घरेलू सहायिका से रेप के आरोप में सीनियर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात डीएसपी ने नाबालिग का यौन उत्पीड़ किया। वह डीएसपी के घर पर काम करती थी। डीएसपी की पहचान किरण नाथ के तौर पर हुई है। डीएसपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला असम के असम के डेरगांव का हैं।

डीएसपी किरण नाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, और पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 6 के हत केस दर्ज किया गया था। नाबालिग के घरवालों ने शनिवार को गोलाघाट जिले के डेरगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़िता के परिवार ने मीडिया को बताया. वह किसी तरह से डीएसपी के आवास से भागकर अपने घर आ गई। उसने हमें सब कुछ बताया तो हमने एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एलबीपीए डेरगांव में तैनात एक डीएसपी की ओर से घरेलू सहायिका के प्रति यौन दुर्व्यवहार के संदर्भ में आरोप- भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 506 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत गोलाघाट जिले में डेरगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया है.”उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आए सबूतों के आधार पर डीएसपी को गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग ने आरोप लगाया है कि डीएसपी की पत्नी भी इस काम में उसका साथ देती थी और उसकी करतूतें छिपाने की कोशिश करती थीं। पीड़िता के परिवार ने कहा, एक महिला होने के नाते उन्हें लड़की का साथ देना चाहिए था लेकिन वह अपने पति की करतूतें छिपाती रहीं ओर चुप्पी साधे रहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सबूतों को जुटाने की कोशिश हो रही है। पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close