ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ने के साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. राज कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक राज कुमार चब्बेवाल ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि “आज आज आईएनसी और विधान सभा पंजाब से इस्तीफा दिया।”

जानकारी के मुताबिक विधायक के जल्द ही उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। चर्चा है कि राज कुमार चब्बेवाल आप से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। राज कुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close