7 की मौत: शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत अभी भी नाजुक, बिहार से लड़की देखने…

जौनपुर। एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। मृतक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे और प्रयागराज से शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे। इस दौरान जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग अभी भी ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम, रिंकू और सात साल के बच्चे युग शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कार चालक जीतू शर्मा और मीना देवी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार में 9 लोग सवार थे, जो बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकरी फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। इसके साथ ही, घायलों को BHU में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी निवासी गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कार से प्रयागराज से वापस आ रहे थे। रात लगभग ढाई बजे आजमगढ़ की तरफ से जब उनकी कार केराकत तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक केराकत की तरफ मुड़ा। इससे दोंनो में टक्कर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा इतना भीषण था कि कार लगभग 10 मीटर तक ट्रक के आगे घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को कार से निकालकर अस्पताल भेजा। इस दौरान 6 लोगों की मौत पहले ही हो गई थी और एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं बचे हुए दो अन्य घायलों को गंभीर हालात में बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close