झारखंड: पकड़ा गया नीरज ठाकुर, झारखंड ATS ने रेलवे स्टेशन से दबोचा, लंबे समय से थी इस शातिर की तलाश

रांची। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का गुर्गा नीरज ठाकुर गिरफ्तार हो गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने नीरज को गिरफ्तार किया है। 2023 के जून महीने में महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से झारखंड एटीएस की टीम ने श्रीवास्तव गैंग के सरगना अमन श्रीवास्तव को वासी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद गिरफ्तारी के दूसरे उसे रांची लाया गया था। नीरज ठाकुर पिछले दो साल से फरार चल रहा था. एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीरज ठाकुर के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

झारखंड पुलिस इस गैंगस्टर की पूरी गैंग के पीछे पड़ी है। अब तक कई गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है। झारखंड एटीएस की टीम ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के फाइनेंस मैनेजर कहे जाने वाले नीरज ठाकुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। नीरज की गिरफ्तारी से अमन गैंग को काफी नुकसान होगा। अमन श्रीवास्तव के मुंबई से गिरफ्तार होने के बाद गैंग के संचालन में नीरज ठाकुर आम भूमिका निभा रहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एटीएस में दर्ज एक कांड सहित नीरज पर कई मामले दर्ज हैं. एटीएस की टीम लगातार नीरज ठाकुर की तलाश में लगी हुई थी. इसी बीच सूचना मिली कि नीरज रांची के पिठोरिया इलाके में देखा गया है जिसके बाद एटीएस ने अपना जाल बिछाया और नीरज को धर दबोचा। अमन श्रीवास्तव से जुड़े किन लोगों को कितना पैसा देना है या फिर परिवार वालों को कैसे पैसा पहुंचना है, सारा अरेंजमेंट नीरज ठाकुर के द्वारा ही किया जाता था।

आपको बता दें कि अमन श्रीवास्तव रांची के अलावा रामगढ़, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. गिरफ्तार नीरज भी अमन का खास सहयोगी है. फिलहाल नीरज से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है, जिसमें कई नए खुलासे भी हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close