Loksabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी की एक और लिस्ट जारी, देखिए किसे मिला कहां से टिकट

Loksabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 11 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का नाम भी शामिल है. बीएसपी ने श्रीकला रेड्डी को जौनपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा मायावती ने मैनपुरी सीट से अपना प्रत्याशी भी बदल दिया है।
यहां देखें लिस्ट….

बीएसपी ने इस लिस्ट में बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह), गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को चुनावी मैदान में उतारा है.
ये खबर भी पढ़ें…










