ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन घायल, बैठक के दौरान सर पर गिरा भारी सामान, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

सरायकेलाः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार शाम आदित्यपुर स्थित एक निजी होटल में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की आयोजित बैठक में पहुंचे. इस दौरान एक हादसा हुआ जिसमें तोरण द्वार सीएम के ऊपर गिर गया. तोरण द्वार गिरने से सीएम चंपई सोरेन को चोटें आईं हैं।

सरायकेला के आदित्यपुर में सीएम बैठक के बाद होटल के हॉल से बाहर निकल रहे थे. मुख्यमंत्री जैसे से ही गेट से बाहर निकले उनके ऊपर फूल से सजा तोरण द्वार गिर गया. जिसकी वजह से मुख्यमंत्री को चोट लगी है. घटनाक्रम के अनुसार महागठबंधन दल की बैठक समाप्त कर जब मुख्यमंत्री बैंक्विट हॉल के गेट से बाहर निकल रहे थे, तभी गेट के पास तोरण द्वार लगा था, मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में रखा गया था, इस बीच किसी ने गेट को अंदर की जगह बाहर खोल दिया. जिसकी वजह से उनके सिर पर तोरण द्वार गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद तुरंत मुख्यमंत्री को होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां मेडिकल टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया. होटल के बैंक्वेट हॉल के बाहर सजे तोरण द्वार में फोम फूल और पत्ती सजी थी, जिसके चलते मुख्यमंत्री के सर पर गंभीर चोट नहीं लगी, हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close