झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों के लंबित मांग पूर्ण होने एवम मैट्रिक -इंटर की परीक्षा में जिले के उम्दा प्रदर्शन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी बधाई…

गिरिडीह: 5 जुलाई झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव मोहम्मद अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में मिला। जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह श्रीमती पुष्पा कुजुर से कार्यालय प्रकोष्ठ में मिलकर पुष्पगुच्छ देकर उनको बधाई दी।

श्री कुजूर के नेतृत्व में जिला लगातार मैट्रिक और इंटर मीडिएट की परीक्षाओं में राज्य स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही शिक्षक संघ के लगातार किए जा रहे मांग और प्रयासों का सकारात्मक रुक लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे जिसमें 2019 में नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षकों के 24 वर्षीय प्रवर वेतनमान को अमलीजामा पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वीकृति कराने का काम किया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा पदाधिकारी से 2010 में नियुक्त शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित कार्य को भी तीव्र गति से करने का आग्रह किया गया वर्तमान परिदृश्य में जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि शिक्षक हित में किए गए कार्य का प्रतिफल के रूप में सभी शिक्षक और शिक्षिका हैं जो जिले में कार्यरत हैं । अपनी ईमानदार मेहनत और प्रयास से जिले को इस मुकाम पर लाए हैं कि प्रत्येक वर्ष जिला टॉप फाइव में अपना स्थान बनाए हुए हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ उन तमाम शिक्षक शिक्षिका और शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी बधाई देती है जो जिले को राज्य भर में अग्रणी बनाने में लगातार लगे हुए है।आज के इस प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना प्रसाद कुशवाहा मिथुन राज राजेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षक साथी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close