झारखंड- गोली चली: देर रात गोलियों की आवाज से शहर थर्राया, बीयर पीने का पैसा नहीं देने पर कर दी फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी बार गूंजी गोलियां…

जमशेदपुर। 24 घंटे में दूसरी बार फायरिंग से जमशेदपुर में लोग सकते में आ गये। दूसरी फायरिंग देर रात मानगो शंकोसाई रामनगर रोड नंबर एक में हुई। आरोप है कि बीयर पीने के लिए पैसे नहीं देने पर राशन दुकानदार पर फायरिंग की गयी। आरोप है कि विवेक तिवारी और एक अन्य बदमाश ने गोली चलायी है।

पुलिस अब विवेक तिवारी व उसके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को भी उलीडीह थाना अंतर्गत संजय पथ में स्कूटी और बाइक पर सवार सिंटू सिंह व उसके साथियों ने गुड्डू पांडेय के घर पर 15 राउंड फायरिंग की थी। जवाब में गुड्डू पांडेय ने भी फायरिंग की थी। मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर देर रात उलीडीह में हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी। गोली चलाने वाला युवक विवेक कुमार मानगो शांति नगर में रहता है। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। वारदात के बाद बस्तीवासी जुट गए। सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा जब्त किया। फायरिंग करने वाला विवेक तिवारी एक माह पूर्व भी रंगदारी मांगने के लिए दुकान पर आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close