ब्रेकिंग: देवघर SP हटाए गए, चुनाव आयोग की बड़ी कारवाई

Breaking: Deoghar SP removed, major action by Election Commission

रांची/ देवघर। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है. वहीं नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा है. नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर के नए एसपी के रूप में अजीत पीटर डुंगडुंग ने श्रावणी मेला के बीच पदभार ग्रहण किया था. देवघर एसपी कार्यालय में निवर्तमान एसपी सुभाष चंद्र जाट ने अजित पीटर पीटर डुंगडुंग को पदभार सौंपा था।

मालूम हो कि तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है. एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोप देवघर एसपी पर हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सभी शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाया और देवघर एसपी को पद से हटा दिया. सूत्रों की मानें तो नए देवघर एसपी के नामों पर आज देर शाम चुनाव आयोग मुहर लगा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close