स्कूल जा रहे शिक्षक की बीच सड़क पर गोली मारकर ले ली जान, शिक्षिका पत्नी ने भाई- बहन व मां-पिता पर ही लगा दिया आरोप

School Teacher ki Goli Markar hatya : स्कूल जा रहे शिक्षक की आधे रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सहरसा जिले के रहुआ मनी पुला स्तित चिमनी के पास की है। शिक्षक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। इधर शिक्षक की हत्या पर शिक्षिका पत्नी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पत्नी भी शासकीय स्कूल में पदस्थ है। घटना को लेकर पत्नी का आरोप है कि घर में जमीन को लेकर भाई, बहन और माता-पिता के बीच विवाद चल रहा था।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शिक्षक का नाम सरोज कुमार है। बरियाही बाजार के रहने वाले सरोज सफाबाद स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान बदमाश उसे पंजरे में गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरोज की पत्नी रूपा कुमारी भी टीचर हैं। रूपा ने बताया कि रोज की तरह वह स्कूल जा रहे थे। हर दिन स्कूल पहुंचने के बाद कॉल करते थे, लेकिन आज मैंने ही फोन किया तो फोन किसी दूसरे आदमी ने उठाया और कहा कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वहीं, जब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि सरोज के पंजरे में गोली लगी है और उसकी बॉडी सड़क पर पड़ी है। सुबह साढ़े 6 बजे सरोज कुमार अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर खुद बरियाही स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close