झारखंड में 15 लोगों की गरमी ने ले ली जान, दो दिनों तक गरमी की यही रहेगी स्थिति, 1 जून के बाद तपिश होगी कम

रांची। झारखंड में जानलेवा गरमी पड़ रही है। गरमी की वजह से अब तक 15 लोगों की जान सिर्फ झारखंड में ही जा चुकी है। फिलहाल दो दिनों तक गरमी की स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। खासकर पलामू डाल्टनगंज की स्थिति तो और भी खराब है। पलामू का तापमान लगातार दूसरे दिन 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रचंड गर्मी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई।

​ मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून को भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है। दो जून को राज्य के उत्तर-पुर्वी भाग में गर्जन के साथ तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें जमशेदपुर में 9, पलामू में 4 और गिरिडीह-बोकारो में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और हवा का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पाकुड़, गिरिडीह, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, सरायकेला खरसांवा, बोकारो, रामगढ़ और धनबाद जैसे शहर शामिल हैं। देवघर में सुबह तेज बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close