झारखंड: डांसर प्रेमी की तलाश में तीन बच्चों की मम्मी मुंबई से आ गयी धनबाद, घंटों होता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस…

धनबाद। प्यार चीज ही ऐसी है…ये तो कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो जाता है और फिर जब होता है, तो ना सीमाओं का ख्याल होता है और ना ही बंधन का अहसास। ऐसा ही एक मामला धनबाद में सामने आया, जहां महिला अपने प्रेमी की तलाश करते हुए मुंबई से धनबाद पहुंच गयी। पहले तो प्रेमिका को देख लड़के के घरवालों ने खूब बवाल काटा, लेकिन जब बवाल बढ़ा तो प्रेमी ने शिव मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली।
जानकारी के मुताबिक कालीमंडा निवासी अभिषेक गुप्ता मुंबई में फिल्मों में बतौर डांसर काम करता था। उसी दौरान उसकी मुलाकात तीन बच्चों की मां बबिता ठाकुर से हुई। बबिता के बच्चे को डांस सिखाने लगा। बबिता के बच्चे को डांस सिखाते-सिखाते दोनों की नजदीकियां बढ़ गयी। इसी बीच अभिषेक मुंबई छोड़कर अपने घर धनबाद के कालीमंडा आ गया और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया।
इधर, प्रेमी के बिना बबिता बैचेन हो गयी। फिर एक दिन अपने तीनों बच्चों को छोड़कर धनबाद पहुंच गयी। घर में प्रेमी प्रेमिका के चक्कर में काफी देर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पुलिस और सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप से सभी की रजामंदी से कालीमंडा के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकार करते हुए शादी के बंधन में बंध गये।











