झारखंड: कच्ची उम्र की दोस्ती, इंस्टाग्राम पर दो लड़कों की हुई असम व दिल्ली की लड़की से दोस्ती, फिर मुलाकात के बाद पहुंच गये…

पलामू। सोशल मीडिया जो ना करा दे…इंस्टाग्राम पर असम और दिल्ली की दो लड़कियों की दोस्ती झारखंड के रहने वाले दो लड़कों से हो गयी। फिर क्या था, सभी ने आपस में मिलकर आउटिंग का प्लान तैयार किया। प्लान के मुताबिक सभी ने दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद सभी वापस लौटे। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जब वो घूम रहे थे, तो लोगों को शक हुआ, जिसके बाद जीआरपी को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लड़की के साथ तीनों लड़कों को रिकवर किया।

जानकारी के मुताबिक सिमडेगा के रहने वाले छात्र की दोस्ती इंस्टाग्राम पर असम के सोनपुर के मिशन चरियाली की रहने वाली एक नौंवी क्लास की छात्रा के साथ हुई। इंटर में पढ़ने वाले नाबालिग का एक दोस्त जो लातेहार के महुआडांड़ का रहने वाला है उसकी दोस्ती दिल्ली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी ने साथ मिलने की योजना बनायी। इसके बाद में सभी ने दिल्ली में मिलने की योजना तैयार की. दोनों लड़के अपने एक दोस्त को लेकर लड़कियों से मिलने के लिए दिल्ली गए। वहां मिलने के बाद तीनों लड़के दोनों लड़कियों को लेकर डालटनगंज पहुंचे थे जहां से पांचों नाबालिगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close