रांची के बार गोलीकांड में चौकाने वाला खुलासा, मुख्य आरोपी की लंबी क्राइम कुंडली लगी पुलिस के हाथ, 14 गिरफ्तार

रांची। एक्सट्रीम बार में हुई गोलीबारी और खून खराबे पर रांची पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर 14 लोगों को जेल भेजा है। मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह और उसके पिता सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले अभिषेक सिंह और उसके साथियों के साथ एक्सट्रीम बार के बाउंसर और बार मलिक के कुछ करीबियों ने बेरहमी के साथ मारपीट की थी।

मारपीट का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। जिसके बाद अभिषेक सिंह ने बार में घुसकर डीजे संदीप को गोली मार दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के घर की तलाशी के दौरान कई साक्ष्य जुटायेहैं। खुलासा हुआ हैकि आरोपी गाड़ियों की खरीद बिक्री में लोगों के साथ ठगी किया करता था। वहीं शराब के अवैध कारोबार में भी वो शामिल रहा था। वो पटना से बाल सुधार गृह और एक बार रांची में जेल भी जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोलीकांड में दो मामले दर्ज किए गए थे. पहला मामला डीजे संदीप के हत्या कांड का था जिसमें कुल पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मर्डर केस में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह, साक्ष्य छुपाने और अभिषेक की मदद करने के आरोप में उसके पिता संजय सिंह और उसके तीन दोस्तों आलोक सिंह, प्रतीक और शमसुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।वहीं एक अन्य मामले में अभिषेक सिंह और उसके साथियों से मारपीट करने के मामले में बार से जुड़े कुल नौ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अभिषेक और उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिषेक सिंह और उसके साथियों के साथ मारपीट करने के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें विशाल सिंह, तुषार तांती, अजित कुमार, शुभम कुमार, सफीर अहमद, विशाल साहू, उदय शंकर सिंह, पंकज अग्रवाल और मनीष कुमार शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close