बाबा बलात्कारी : आश्रम में बच्ची के साथ रेप, फरार बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कहा, माफ करो, गलती हो गयी

भागलपुर। एक और बलात्कारी बाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महर्षि माही आश्रम में एक 4 साल की बच्ची के साथ बाबा ने रेप किया था। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने पिता को खोजते हुए घर से 50 मीटर दूर आश्रम चली गई थी, जहां बच्ची को अकेला देख बाबा ने उसके साथ रेप किया। मेडिकल टेस्ट के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी बाबा को मुंगेर के असरगंज के सैंडिक भवन से गिरफ्तार कर लिया है। उसे भागलपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला नाथनगर प्रखंड के मधूसुदनपुर थाना क्षेत्र का है।नाबालिग के दादा ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। बच्ची अपने पिता को खोजने के लिए गई थी। इसी दौरान घटना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि नाबालिग के पिता घर से कहीं गए हुए थे। बाबा उसे बहला फुसलाकर कर अपने कमरे में ले गया। उसके साथ गंदा काम किया।कुछ देर बाद नाबालिग की मां भी अपनी बेटी को खोजते हुए आश्रम तक पहुंची। जहां उन्होंने अपनी बेटी को अर्धनग्न देखकर शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए।

लोगों को देख बाबा ने कहा, ‘गलती हो गई माफ कर दीजिए’ और फिर वहां से फरार हो गया। मधूसुदनपुर पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी बाबा के खिलाफ डीआईयू समेत स्थानीय पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close