झारखंड में 27.80%वोटिंग: गिरिडीह में सबसे ज्यादा, धनबाद में सबसे कम, देखिये सुबह 11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग

Loksabha election 6th phase : भीषण गरमी का असर इस बार वोटिंग पर भी दिख रहा है। सुबह 11 बजे तक झारखंड की चार सीटों पर 27.80 फीसदी वोटिंग हुई थी। आज धनबाद, गिरिडीह, रांची और जमशेदपुर में वोट डाले जा रहे हैं। सबसे ज्यादा वोटिंग गिरिडीह में हुई है, जहां 29 प्रतिशत लोगों ने अब तक मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं धनबाद में 26.06, रांची में 28.06 और जमशेरदपुर में 28..45 प्रतिशत वोटरों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है।

4 लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोट डाले जा रहे हैं। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के संत फ्रांसिस स्कूल में बनाए गए बूथ पर मतदान किया। वहीं रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने मतदान किया।जमशेदपुर में बूथ संख्या 288 पर EVM खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में 11 बजे तक 21.69% वोटिंग, केजरीवाल ने परिवार संग किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ दिल्ली के सिविल लाइंस बूथ पर मतदान किया. वोटिंग के बाद केजरीवाल ने कहा कि मैंने तानाशाही के खिलाफ वोट डाला है. बता दें कि दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग हुई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे पिताजी मेरी पत्नी और मेरे दोनों बच्चों ने वोट किया. मेरी मम्मी आज नहीं आ पाई उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी. मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है. मैं सभी वोटरों से अपील करना चाहता हूं कि गर्मी बहुत है फिर भी घर पर ना बैठे और वोट जरूर डालें.लोग तानाशाही के खिलाफ वोट डालें.लोग बड़ी संख्या में तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट डाल रहे हैं.लोग बहुत त्रस्त हैं.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close