चुनाव के पहले प्रत्याशी गिरफ्तार: आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने प्रत्याशी को किया गिरफ्तार

Candidate Arrest : चुनाव के ठीक पहले एक प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गयी है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना पुलिस ने बसपा उम्मीदवार सुजीत राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही मामला दर्ज कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को बसपा पार्टी के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम द्वारा रैली और जुलूस निकालने अनुमति मांगी गई थी।

साथ ही बिना अनुमति के प्रचार कर रहे वाहन को भी जब्त कर लिया है। इसको लेकर बसपा प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन के द्वारा बसपा प्रत्याशी को भगवानपुर से चनावे, थावे गोपालगंज होते हुए भड़कुईया कोईनी, बरौली से होते हुए धर्मपरसा तक अनुमति दी गई थी। रैली का निर्धारित समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक था, लेकिन बसपा प्रत्याशी ने रूट चार्ट का उल्लंघन कर अपनी गाड़ी कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांव में जाकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही जिस वाहन का प्रयोग प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहा था। उस वाहन का प्रचार प्रसार के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इस बात की जानकारी जिले के पुलिस प्रशासन को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसपा के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close