झारखंड में बड़ा हादसा: मनरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, चार मजदूर नीचे दबे, रेस्क्यू का काम जारी , मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम

लोहरदगा। लोहरदगा से एक बड़ी खबर आ रही है। मनरेगा के काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गये हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ, वहां सिंचाई कूप निर्माण के दौरान चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. बचाव कार्य में पांच जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।

घटना लोहरदगा के छितरी अंबा टोली गांव की है। सभी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान मनरेगा से सिंचाई कूप की खुदाई के बाद ईंट जोड़ने का काम चल रहा था. तभी अचानक मिट्टी धंस गई. मिट्टी धंसने के दौरान कुएं के अंदर काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गये। मौके पर प्रशासन का अमला पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद बचाव एवं राहत कार्य के लिए छह जेसीबी मशीन को लगाया गया है। साथ ही घटना स्थल पर दो एंबुलेंस को रखा गया है। जिन चार लोगों के फंसने की बात कही जा रही है उसमें असलम अंसारी का 35 वर्षीय पुत्र अबू रेहान अंसारी, 21 वर्षीय पुत्री शबनम खातून, कैरो थाना क्षेत्र के गराडीह निवासी रमजान उर्फ बबलु अंसारी व भगत शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close