Rain Alert: झारखंड के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका, देखिये किन-किन जिलों के लिए जारी हुआ आरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होगी, वहीं गरज चमक के बीच वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने जिन जगहों पर आज बारिश की संभावना जाहिर की है उनमें पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद के कुछ इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिन इलाकों में बारिश का अलर्ट है उनमें उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग का इलाका शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे।मौसम विभाग ने 23 मई से 25 मई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 23 मई को राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ तेज हवाओं का असर होगा साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 और 25 मई को राज्य के दक्षिणी भाग में गर्जन औऱ तेज हवाओं का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने अभी राज्य में 27 मई तक बारिश के आसार का अनुमान लगाया है। आज भी राज्य के कुछ जिले जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा व लोहरदगा को छोड़कर अन्य सारे जिलों में बारिश होने का अनुमान है. वहीं, इन जिलों में वज्रपात को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है. तेज हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close