झारखंड: दो जवानों ने किया दो लड़कियों से रेप, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी दोस्ती, शिकायत पर FIR दर्ज, फिर….

खूंटीः दो जवानों पर दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर दोनों जवानों ने लड़की के साथ कुकर्म किया।आरोपी दोनों जवान तपकरा थाना में पदस्थ थे। आरोपी होमगार्ड जवान का नाम आनंद नाग और सूरज कुमार साहू है।
शुक्रवार को दोनों लड़कियों ने तोरपा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर दोनों होमगार्ड के जवानों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
FIR के बाद दोनों जवान हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने बताया कि तोरपा थाना में शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियों ने दुष्कर्म की लिखित शिकायत की थी। दो होमगार्ड के जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपित जवानों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार तोरपा और मुरहू थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपित दोनों युवक आपस में दोस्त हैं और दोनों ही होमगार्ड के जवान हैं।
तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि 13 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान होमगार्ड के जवानों से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों ने अपना नंबर दोनों होमगार्ड के जवानों के साथ शेयर किया था। मोबाइल नंबर के आदान-प्रदान के बाद दोनों लड़कियां होमगार्ड के जवानों से बातचीत करने लगी।
बातचीत बढ़ने के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों की होमगार्ड के जवानों से दोस्ती हो गई। इसके बाद 14 मई और 15 मई को भी चारों घूमने के लिए खूंटी गए। वहीं, 16 मई को दोनों लड़कियों के साथ दोनों होमगार्ड के जवानों ने दुष्कर्म किया। 17 मई को दोनों नाबालिग लड़कियां तोरपा थाना में पहुंचकर दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत की।












