ब्रेकिंग-मंत्री गिरफ्तार: मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार, कैश कांड में पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार

रांची। वही हुआ, जिसकी अटकलें सुबह से लग रही थी। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले ED ने बुधवार को 7 घंटे की पूछताछ की। उनके पीएस के नौकर के घर पिछले दिनों 30 करोड़ रुपए कैश मिले थे। मामला टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का है।

Video..

आलमगीर आलम को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए आज तलब किया गया था। आलमगीर आलम को आज ईडी ऑफिस में बने हाजत में रखा जाएगा। मेडिकल जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें गुरुवार को 10 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close