गर्लफ्रेंड के घर इंजीनियर की हत्या, परिजनों की शिकायत पर प्रेमिका हुई गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भोजपुर। एसी इंजीनियर की लाश प्रेमिका के घर पर मिला है। हत्या की ये घटना गला दबाकर अंजाम दी गयी। मृतक इंजीनियर का नाम शदाब है। 22 साल का शदाब टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक शदाब का काफी वक्त से ऑफिस के बगल में रहने वाली गर्लफ्रेंड नाजिया परवीन के साथ अफेयर चल रहा था। नाजिया के खह पर ही शदाब की लाश मिली।

प्रेमी के परिजनों ने लड़की और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाजिया परवीन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामला टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले का है।शदाब एयर कंडिशन का काम करता था और रोज शाम में ऑफिस आकर हिसाब करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके ऑफिस के ठीक बगल में एक लड़की का घर है। दोनों के बीच 14 महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण उसका लड़की के घर में बराबर उसका आना-जाना रहता था। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह घर से काम करने के लिए निकला था।

देर रात होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो हम उसे खोजते हुए ऑफिस आए। हमने देखा कि ऑफिस बंद है। तभी आसपास के लोगों ने कहा कि बगल के घर से मारने-पीटने की आवाज आ रही थी। परिजन घर में गए तो देखा कि युवक मृत पड़ा है। गर्दन पर निशान है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।प्रेमिका नाजिया परवीन और उसकी मां सीमा परवीन पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close